शहर के सद्भावना चौक से लगे रिंग रोड में हत्या का सनसनीखेल मामला सामने आया

अंबिकापुर। शहर के व्यस्ततम रिंग रोड, सद्भावना चौक के पास शुक्रवार को लगभग 45-50 वर्ष की एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कोतवाली-मणिपुर थाना की पुलिस टीम पहुंची। महिला के साथ वहशियाना हरकत के बाद हत्या प्रथम दृष्टया सामने आया है। पुलिस ने हत्यारे तक पहुंचने के लिए स्निफर डॉग की मदद ली। सीसीटीव्ही में पुलिस को घटना के संबंध में अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस महिला के शिनाख्त के प्रयास में भी लगी है। अभी तक सामने आया है कि महिला यूं ही घूमते-फिरते कहीं भी रात गुजार लेती थी। मामले में पुलिस अग्रिम जांच, विवेचना कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के पास मटन शॉप व सरगुजा फ्रेस फिस का संचालन झुग्गी-झोपड़ीनुमा तीन दुकानों में होता है। यहां अज्ञात महिला का शव होने की सूचना पूर्व पार्षद सतीश को वार्ड में लोगों से मुलाकात के दौरान मिली थी, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, और शहर के मुख्य मार्ग में हत्या की खबर पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, एसडीओपी सहित कोतवाली व मणिपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर खून से लथपथ महिला का अद्र्धनग्न शव पड़ा था। पुलिस ने सर्वप्रथम घटनास्थल को घेराबंदी करके सुरक्षित किया। शव का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस को मृतिका के चेहरे, सिर, नाक, मुंह और कमर के नीचे गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राइवेट पार्ट में मिनरल वॉटर का बोतल मिला। घटना गुरूवार की रात 11 बजे से शुक्रवार की सुबह 6.15 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्यारे तक पहुंचने के लिए सूरजपुर से स्निफर डॉग के साथ टीम को बुलाया था, जो हरसागर तालाब के पास जाने के बाद रूक गया। ऐसे में संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इसी मार्ग से भागा होगा। पुलिस सरगुजा संभाग के विभिन्न थानों में महिला का फोटो भेजकर शिनाख्ती के प्रयास में लगी है। मृतिका की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने फिलहाल शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मच्र्युरी में रखवा दिया है।

चेहरे को जमीन में पटकने का अंदेशा
महिला के सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान को देखते हुए संभावना है कि वहशियाना तरीके से बार-बार दुष्कर्म करने के लिए उत्प्रेरित हो रहे आरोपी को रोकने के प्रयास में सरगुजा फ्रेस फिस नामक दुकान व मटन दुकान के झाला में महिला का बाल पकडक़र चेहरे को जमीन में पटककर लहूलुहान करने की संभावना पुलिस जता रही है। जमीन खुरदुरा होने के कारण उसका चेहरा काफी जख्मी हो गया। महिला के शरीर में कमर से नीचे भी गंभीर चोटों के निशान हैं। मौके पर काफी रक्तस्राव भी हुआ है।

सीसीटीव्ही में दोनों साथ जाते नजर आए

घटना के पहले सीसीटीव्ही में सूनसान सडक़ में महिला के साथ हत्यारा साथ जाते नजर आ रहा है। इनके चाल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। सूनसान मार्ग का फायदा उठाकर दोनों सरगुजा फ्रेस फिस दुकान में पहुंचे और संभवत: खाना खाने के बाद दूसरे झाला में दुष्कर्म की घटना को युवक ने अंजाम दिया है। महिला ने इस बीच किसी प्रकार का विरोध किया हो, ऐसा सामने नहीं आया है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या जैसा खौफनाक कदम आरोपी ने क्यों उठाया, यह आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही सामने आ पाएगा।

पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं
शहर में आए दिन जिस प्रकार के वारदातों की खबर सामने आ रही हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसिया खौफ सिर्फ सामान्य लोगों के लिए है, अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मुख्य मार्ग में नृशंस हत्या की वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को सवालों के घेरे में लिया है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ते अपराध से हासिए पर कानून व्यवस्था आ गई है। खबर लिखे जाने तक घटना के बाद आरोपी का खरसिया रोड से होते हरसागर तालाब की ओर निकलना सामने आया है, जिसके तलाश में पुलिस लगी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना चौकके पास मटन दुकान में महिला की बॉडी पड़े रहने की सूचना मिली थी। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पुलिस व एफएसएल, डॉग स्कवाड की टीम पहुंची है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।
अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी सरगुजा

Categorized in: