मनेंद्रगढ़ । सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला के कब्जे से काफी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस मनेन्द्रगढ को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहारपारा निवासी नाजिया खान अपने घर में अवैध नशीला इजेंक्शन बेचने के लिये रखी है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी ए. टोप्पो के नेतृत्व में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ और विशेष टीम द्वारा वार्ड नंबर 04 मौहारपारा में मुखबिर के बताये अनुसार नाजिया के घर घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट की प्रवधानो के तहत छापामार कार्यवाही की गई। जिस पर आरोपिया के कब्जे से नशीला इन्जेक्शन 27 एम्पुल IPPL BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ML एवं 27 नग PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP AVIL 10ML कुल 18900 रूपये जप्त किया गया। नशीले इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज को बुलाया गया। उन्होंने अपने रिपोर्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के उल्लंघन लेख किया है। उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपिया नाजिया खान पिता सलमान खान उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

Categorized in: