स्कूल में शिक्षिका दे रही थी गुड टच-बैड टच की जानकारी, तो सामने आया मामला
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के चांदनी थाना अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकलेट खिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध नामजद अपराध दर्ज किया है। इसका पर्दाफास स्कूली छात्रा ने शिक्षकों के समक्ष उस समय किया, जब स्कूल में छात्राओं को गुड टच-बैड टच सहित किसी के द्वारा गलत हरकत करने पर इसकी जानकारी तत्काल देने के लिए शिक्षक प्रेरित किया जा रहा था। छात्रा की आपबीती को सुनने के बाद उसे सखी सेंटर लेकर शिक्षक गए, जहां उसने सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। छात्रा बताई के भयवश वह घटना की जानकारी स्वजन को नहीं दी है। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


पीडिता ने बताया है कि 10 अगस्त 2024 को गांव की एक दीदी के पास देवढ़ी का एक युवक फोन करके उससे बातचीत करवाने के लिए कहा, तो वह छात्रा से बात करवाई। बात करने पर उक्त युवक बोला कि मैं तुम्हारे गांव आ रहा हूं। जब वह बोली कि रात में क्यों आ रहे हो, तो वह बात करने के लिए आने की बात कहा और देर रात करीब एक उसके घर आकर दरवाजे को खटखटाया, तो वह दरवाजा खोल दी, उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। दरवाजा खोलने पर आरोपी छात्रा को दुकान में चाकलेट खिलाने के बहाने अपनी ओर खींच लिया और दुकान न ले जाकर जंगल में ले गया और वहां दो बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर डरा-धमकाकर वापस घर छोड़ दिया। डर से छात्रा घर के लोगों को घटना की जानकारी नहीं दी थी। जब वह गांव में स्थित स्कूल में पढ़ने गई तो शिक्षिका छात्राओं को समझा रही थी, किसी भी लड़की के साथ कोई गलत हरकत करता है, तो बताना। इसके बाद वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बताई। इसके बाद शिक्षिका ने इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षक को दी, फिर उसे शिक्षक अपने साथ सखी सेंटर ले गए। यहां काउंसलिंग के दौरान वह पूरी घटना से अवगत कराई थी।

Categorized in: