बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक लव स्टोरी का अनोखा अंजाम देखने को मिला है। यहां ब्रेकअप से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। प्रेमिका नाबालिग थी और उसका एक युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था। अचानक नाबालिग ने अपने प्रेमी से बातचीत बंद कर दिया था और उससे मिलना भी बंद कर दिया था। प्रेमिका ने कहा कि उसने ब्रेकअप कर लिया है।

शुक्रवार को ब्रेकअप की बात से नाराज प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। उस दौरान घर में प्रेमिका अकेली थी। उसके मां-बाप मजदूरी करने के लिए गए थे। दोनों ने बैठकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद गुस्से में प्रेमी ने पास में रखे चाकू से इतने वार किए की मौके पर ही उसकी मौत हो गई

Categorized in: