घायल एसी मैकेनिक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा उपचार

अंबिकापुर। ऑटो को आगे बढ़ाने के लिए बोलने पर चालक ने सत्तीपारा में रहने वाले अपने साथियों के साथ मोटरसायकल सवार और बीच-बचाव करने आए भाई की जमकर पिटाई कर दी। घायल मोटरसायकल सवार युवक का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बाबूपारा निवासी राजा हिमांशु सारथी 19 वर्ष, एसी बनाने का काम करता है। रविवार को वह विनायक सारथी के साथ गांधीनगर में एसी का रिपेयरिंग करके मोटरसायकल से घर आ रहा था। सत्तीपारा में शिव मंदिर के पास सामने इलेक्ट्रिक ऑटो और साइड में कार रहने के कारण जाम लगा था। पीछे मोटरसायकल में सवार राजा हिमांशु सारथी ने ऑटो को आगे बढ़ाने के लिए चालक से कहा। ऑटो चालक को यह नागवार लगा और वह प्रमोद सोनकर, विकास सोनकर, मनीष सोनकर सहित अन्य के साथ मिलकर रॉड, हाथ-मुक्का, लात से मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर राजा का भाई नारायण पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास करने लगा। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजा हिमांशु सारथी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

Categorized in: