स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में सुजुकी का दबदबा भी देखने को मिलता है। इसकी मोटरसाइकिल की कीमतें कम होती हैं। जबकि डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में ये महंगी और लग्जरी मोटरसाइकिल को मात देती हैं। सुजुकी का ऐसा ही एक मॉडल जिक्सर (Suzuki Gixxer) है। 150cc इंजन सेगमेंट में जिक्सर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है। ऐसे में आप इस मोटरसाइकिल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको देश के 10 बड़े शहरों में इसकी ऑनरोड कीमत बता रहे हैं। जिक्सर को स्टैंडर्ड मॉडल के साथ राइड कनेक्ट एडिशन में खरीदा जा सकता है।

सुजुकी जिक्सर के फीचर्स

जिक्सर 155cc इंजन से लैस है, जो 13.41 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। वहीं, Gixxer 250 सीरीज 249cc इंजन से लैस है, जो 26.13 bhp की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल हैं। इसमें इनकमिंग कॉल, SMS और वॉट्सऐप अलर्ट डिस्प्ले और स्पीड ओवर वॉर्निंग के साथ मिस्ड कॉल, फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले और ETA मिलता है। इसमें एंड्रॉयड और एपल दोनों डिवाइसों को कनेक्ट किया जा सकता है।

जिक्सर के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें SF 250 के लिए मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 और मैटेलिक सोनिक सिल्वर/मैटेलिक ट्राइटन ब्लू के ऑप्शन मिलते हैं। 150cc Gixxer सीरीज में मैटेलिक सोनिक सिल्वर/पर्ल ब्लेज ऑरेंज, मैटेलिक ट्राइटन ब्लू और ग्लास स्पार्कल ब्लैक मिलता है।

 

Categorized in: