चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है. तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है.

 

चार संहिता में ये बंदिशें लागू रहेंगी

  • नई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं हो सकेंगी
  • मंत्री-विधायक सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
  • सरकारी योजनाओं के बैनर, पोस्टर्स, सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री,मंत्रियों व अन्य राजनेताओं के पोस्टर हटाए जाएंगे
  • किसी भी प्रोजेक्ट का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं हो सकेगा

आचार संहिता का इन कामों पर असर नहीं

  • जो सरकारी योजना शुरू हो चुकी हैं, उनका लाभ मिलता रहेगा
  • सरकार कोई तबादला नहीं कर पाएगी, लेकिन चुनाव आयोग अफसरों के ट्रांसफर कर सकेगा
  • सीएम-मंत्री रूटीन काम ही कर सकेंगे
  • सरकारी दफ्तर में जनता से जुड़े सामान्य काम पहले जैसे ही चलते रहेंगे

Categorized in: