चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo, तीन दिन बाद, 13 नवंबर 2023 को चीन में अपने प्रमुख X100 सीरीज डिवाइस को लॉन्च करेगा। लेकिन इससे पहले ही डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन लाइव हो चूका है। अब, खबर है कि स्मार्टफोन की 1 मिलियन से अधिक यूनिट प्री-बुक हो गई हैं।

Vivo X100 प्री-रिज़र्वेशन 1 मिलियन से अधिक 
वॉल स्ट्रीट की एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप X100 स्मार्टफोन ने कई प्लेटफार्मों के माध्यम से केवल 7 दिनों में कुल 10 लाख फोन को बुक कर लिया गया है। इस प्रकार ये अपकमिंग फोन Vivo के इतिहास में इतनी बड़ी मात्रा में प्री-रिजर्व होने वाला पहला X-सीरीज़ स्मार्टफोन बन गया है।

Vivo X100 की कीमत 

X100 स्मार्टफोन के 12GB/256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,500 रुपये) पहले ही सामने आ चुकी है, और X100 Pro डिवाइस के समान स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,500 रुपये) बताई गई है।

Categorized in: