घूमने फिरने से मन फ्रेश हो जाता है। वहीं आपको नई चीजों की जानकारी भी होती है। स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर की कुछ जगहों पर सैर के लिए जा सकते हैं। दिल्ली में देखने के लिए कुछ ऐसी जगह हैं जहां देशभर से पर्यटक आते हैं। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए आप इन जगहों जा सकते हैं

दमदमा लेक
स्वतंत्रता दिवस के दिन आप दमदमा झील की सैर कर सकते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई ये झील गुरुग्राम में है। दोस्तों और परिवार संग बहुत लोग इस झील को देखने के लिए आते हैं। आप यहां पर बोटिंग कर सकते  हैं और यहां कुछ एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं। इस झील की प्राकृतिक खूबसूरती टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

वेदवन पार्क 
हाल ही में बना वेदवन पार्क स्वतंत्रता दिवस पर आप परिवार और दोस्तों के साथ जाने के लिए बेस्ट है। 12 एकड़ में फैला यह पार्क नोएडा सेक्टर 78 में है।  पार्क को सप्त ऋषियों के नाम पर डिजाइन किया है। यहां हर शाम को लेजर लाइट एंड साउंड शो होता है। जिसे देखने के लिए  दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। पार्क तक पहुंचने के लिए सबसे पास मेट्रो स्टेशन एक्वा लाइन का सेक्टर 101 है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों में से एक कुतुबमीनार 72.5 मीटर ऊंची है। दिल्ली में रहने वाले बहुत से लोग ऐसे हैं जो आज तक कभी कुतुब मीनार नहीं गए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन आप यहां जाएं। यहां आपको कई और ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी।

Categorized in: