बिश्रामपुर। जिले के करंजी रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों के आवागमन के लिए अब तक रेलवे ने क्रॉसिंग अंडर ब्रिज व रेण नदी पर पुल निर्माण न होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा आज सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मांगों को पूर्ण कराए जाने की बात कही है। साथ ही मांग पूर्ण न होने पर आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार किए जाने की बात कही गई है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा उल्लेख किया गया है कि सुरजपुर जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत करंजी-नमदगिरी- रूनियाडीह से होकर सोहागपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 12 किमी दुरी पर स्थित है, जहां की जनसंख्या की लगभग 3000 है। जहां किसान लगभग 95 प्रतिशत हैं, जो मात्र अपने कृषि कार्य से आय प्राप्त कर परिवार की भरण पोषण करते हैं। यहां के किसानों की 50 प्रतिशत भूमि रेल्वे लाईन की दुसरे तरफ यानी ग्राम पंचायत झुमरपारा- भटगांव की ओर जाने वाले सड़क के उत्तर की ओर स्थित है, जिस पर आएदिन किसान रेल्वे लाईन पार करके अपने कृषि कार्य करते आ रहे हैं। कृषि कार्य के लिए किसानों को मवेशियों को लाने व ले जाने में रेल्वे लाइन पार करने में काफी असुविधा होता है। किसान खेत में आते जाते समय कभी भी ट्रेन की चपेट में अपने मवेशी का जान गवां देते हैं। रेल्वे लाईन के नीचे पुलिया न होने से किसान अपना फसल ट्रैक्टर से घर लाना चाहता है, तो उसे ग्राम पंचायत झुमरपारा, नावापारा, राई, दतिमा, खरसुरा से होते हुए लगभग 20 किमी की लंबी दुरी तय करने मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त समस्या से निजात दिलाए जाने पूर्व में भी कई बार आवेदन दिए गए लेकिन अब तक केवल कोरे आश्वासन से ही लोगों को काम चलाने विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत करंजी रेल्वे लाईन के नीचे एक पुल के मांग के लिए कई बार रेल्वे के उच्च अधिकारियों को भी आवेदन पत्र दिया गया लेकिन किसी ने भी आज तक लोगों की उक्त समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में राज्य शासन को अवगत कराने वर्ष 2017 में जब बैकुंठपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाडे मुख्य अतिथि के रूप में जब करंजी आए थे, तो उन्हे भी किसान अपनी समस्या को बताते टी रेल्वे लाईन के नीचे पुलिया अन्डर ब्रिज की मांग किया गया था। साथ ही पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद श्रीमती रेणुका सिंह को भी इस संबंध में अवगत कराया गया था। बावजूद इसके आज तक रेल्वे विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत करंजी के किसान रेल्वे लाईन के नीचे पुलिया अंन्डर ब्रिज न होने से आज तक परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत करंजी एवं ग्राम तेन्दुपारा के मध्य में स्थित रेण नदी पर पुल न होने से भी लोगों को आवागमन हेतु मजबूरन लंबी दूरी तय करने विवश होना पड़ रहा है। यदि ग्राम पंचायत करंजी के लोगों को ग्राम पंचायत बसदेई जाना होता है, तो लगभग 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि ग्राम पंचायत करंजी से बसदेई की दुरी लगभग 7 किमी है। इसी प्रकार यदि ग्राम पंचायत करंजी के लोगों को भैयाथान तहसील जाना होता है तो उन्हे 50 किमी की दूरी तय करके जाना पडता है, जबकि करंजी से भैयाथान की दूरी 15 किमी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल व अंडर ब्रिज की मांग पूरी नहीं की जाएगी, तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

Categorized in: