अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस बताकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आने के बाद आक्रोशित लोगों ने इनकी पिटाई कर दी। वार्डवासी सैकड़ों की संख्या में मणिपुर थाना पहुंच कर घेराव कर दिए। इसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात करके इन्हें शांत कराया। बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्रीपारा निवासी अग्रवाल परिवार के घर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे को चेक करने की कोशिश की जा रही थी। अनजान लोगों को सामने देखकर घर के सदस्यों ने इनसे परिचय पत्र दिखाने के लिए कहा, जिस पर कहासुनी की स्थिति बन गई। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस घर मौजूद महिला एवं बुजुर्गों के साथ मारपीट की, जिससे विवाद की स्थिति बनी।

Categorized in: