उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया, सूरजपुर रोड पर नोनेरा चैक में शुक्रवार की सुबह मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान ग्राम सारगामा निवासी चमनराम गोड़ पिता स्व. बुडगा राम 35 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के शरीर में काफी चोट के निशान थे, जिस कारण हत्या का आशंका जताई जा रही थी। परिजन का कहना है कि चमन राम गोड़ काफी शराब पीता था। गुरुवार के रात 9 बजे वह घर से शराब पीकर निकला था जिसका सुबह शव मिला। मृतक का जहां शव मिला, वहां हाईवा ट्रक के टायर का निशान मिला है, ऐसे में सड़क हादसे में मौत की संभावना बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर सीएससी उदयपुर में पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में अग्रिम जांच कर रही है।

Categorized in: