बीच-बचाव करने आई चाची कीे भी भतीजे ने की बेदम पिटाई, पुलिस कर रही जांच

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनगुरी में दो दिन पहले हुए विवाद पर भतीजे ने चाचा की बेदम पिटाई कर दी। वह कई बार चाचा को उठाकर जमीन में पटक दिया, जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई थी। स्वजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तुनगुरी निवासी बंधन राजवाड़े 45 वर्ष का पुराना विवाद भतीजा देवंत से चल रहा था। 29 नवंबर की दोपहर तीन बजे बंधन अपने घर के पास आम पेड़ के नीचे बंधे बैल को पैरा देने गया था। वहां से वापस आते समय रास्ते में भतीजा देवंत मिला। उसने चाचा पर खाने में जहर मिलाने तथा बार-बार थाने में रिपोर्ट करने की बात कहते हुए गाली-गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया। देवंत अपने चाचा को कई बार जमीन में पटका। मारपीट होते देख बंधन की पत्नी सुनीता बीच-बचाव करने आई तो वह चाची को भी दो बार उठाकर पटक दिया और मारपीट करते रहा। मारपीट करने के बाद वह मौके से भाग गया। मारपीट से बंधन की हालत गंभीर हो गई थी। संजीवनी 108 से घायल को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था, यहां शुक्रवार की सुबह बंधन की मौत हो गई।

Categorized in: