कोतवाली पुलिस का जुआ फड़ में छापा

छ: जुआड़ी जुआ खेलते चढ़े पुलिस के हत्थे

जुआ फड़ से 1 लाख 20 हजार पुलिस ने किया बरामद

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत उदलकछार रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पिकनिक स्थल के समीप मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे छः जुआड़ियों को धर दबोचा है। कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ से ताश की गड्डी समेत 1 लाख 20 हजार रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने जुआड़ियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पाटले को शनिवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि उदलकछार रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पिकनिक स्थल के समीप कुछ लोग ताश की बावन पत्ती से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम उदलकछार रेलवे स्टेशन के समीप जुआ फड़ स्थल पर पहुंचकर अचानक छापामार कार्यवाही कर जुआ खेल रहे छः जुआड़ियों को दबोच लिया। जुआड़ी कुछ समझ पाते तब तक पुलिस ने उन्हें घेर कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी जुआड़ियों को कोतवाली थाना लाकर जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। कोतवाली पुलिस की लगातार जुआ फड़ में यह तीसरी छापामार कार्यवाही है। पुलिस की इस कार्यवाही से जुआड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध कार्यो में अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में साइबर व कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

Categorized in: