उदयपुर  – सरगुजा जिले के उदयपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चार अलग अलग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।मामला उदयपुर थाने के ग्राम खम्हारिया में दोपहर 2 बजे सड़क किनारे चल रही बुजुर्ग महिला सूरजपति 60वर्ष को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दिया जिसका अस्पताल पहुंचते मौत हो गया।

वहीं डाडगांव में शाम 6बजे रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 5052 चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते एक मोटरसाइकिल व एक अल्टो कार को ठोकर मार फरार हो रहे सड़क किनारे खड़ी महिला उमा देवी 52वर्ष को चपेट में ले लिया और लगभग 3 किलोमीटर घसीट दिया जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गया वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

तीसरी घटना उदयपुर के सेंट्रल बैंक चौक में स्कूटी चालक ने बाइक चालक सत्यनारायण 23 वर्ष निवासी लक्ष्मणगढ़ को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक को मामूली चोट आई।

वही करीब शाम 7 बजे उदयपुर के अल्कापुरी के विवन फ्यूल्स के पास इनोवा क्रिस्टा क्रमांक सीजी 15 ईडी 7920 के चालक ने बाइक सवार तिलेश्वर दास20 वर्ष निवासी जज्गी को जोरदार टक्कर मारी दिया जिससे युवक का पैर टूट गया सिर और कमर में भी गंभीर चोट लगा जिसको सीएससी उदयपुर में प्राथमिक उपचार के पाश्चात्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस आभाष मिंज के नेतृत्व में दुर्घटनाकृत वाहन ट्रक और इनोवा कार को जप्त कर लिया है। खम्हारिया में दुर्घटना का शिकार हुई महिला का पोस्टमार्डम कराकर मृतक के परिवार को सौंप दिया गया है।
अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Categorized in: