अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने सूरजपुर एवं सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन के साथ दो सौदागरों को पकड़ा और जेल दाखिल कर दिया है।
आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देशन व आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के द्वारा की जा रही कार्रवाई की कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने 31 मई को मुखबिर की सूचना पर थाना जयनगर के ग्राम करवां निवासी अहमद अंसारी के कब्जे से अलग-अलग नाम के 56 नग और 36 नग इंजेक्शन बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 184 एमएल है। इसी क्रम में थाना अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी तफसीर आलम उर्फ आरजू के कब्जे से दो अलग-अलग नाम के 38 नग और 44 नग इंजेक्शन बरामद किया है, इसकी कुल मात्रा 516 एमएल है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर आरोपी अहमद अंसारी को न्यायालय सूरजपुर एवं दूसरे आरोपी को न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया। कारवाई में सहायक जिला आबकारी रंजीत गुप्ता के साथ उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी, संगीता व वाहन चालक उशल खुटे सक्रिय रहे।

Categorized in: