NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी 2023 की तीसरे राउंड के के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।मेडिकल काउंसिल कमेटी  कल यानी 13 सितंबर को च्वाइज फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा के लिए विंडो बंद करेगा। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वो अपनी च्वाइज mcc.nic.in पर जाकर लॉक कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में पीजी के 50 प्रतिशत सीटों पर ऑल इंडिया कोटा के तहत नामांकन होगा। शेष 50 प्रतिशत सीटों पर राज्य की काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटित होगा।

सीट अलॉटमेंट की प्रोसेस 14 सितंबर से 15 सितंबर के बीच की जाएगी और रिजल्ट 16 सितंबर को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एमसीसी पोर्टल पर उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर देंगे। इसके लिए 17 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद कॉलेज में रिपोर्ट करके सीट पर एडमिशन करा सकते हैं।

18 से 25 सितंबर तक का समय कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए दिया गया है। इसके बाद 26 से 27 सितंबर तक एमसीसी वेरिफिकेशन करेगी।
NEET PG 2023 Counselling ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एमसीसी की आधिकरिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक NEET PG 2023 Counselling रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन लिंक पर लॉग इन करें और सब्मिट करें
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और पीस भरें
फॉर्म को भविष्य के लिए सेव कर लें।

Categorized in: