कोरबा। कुआं से मोटर निकालते समय कुआं धंस गया था जिस कारण से उसमें तीनों दब गए थे। 26 घंटे बाद मलबे में दबे तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। प्रशासन की टीम ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया था जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ था। भारी बारिश और गीली मिट्टी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही थी।

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कोरबा के बनवार गांव में यह हादसा हुआ था। हादसे में मारे गए छोटूराम श्रीवास के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे तो उन्होंने कुआं धंसा हुआ पाया। बड़े भाई, मां और पिता लापता थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया। 2 महीने पहले ही कुआं खुदवाया गया था।

24 घंटे से अधिक चला ऑपरेशन
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने बताया कि करीब 26 घंटे के रेक्स्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले पिता का शव मिला उसके बाद मां और बेटे का शव बरामद हुआ है। तीनों के शव करीब 5 फीट की गहराई में मिले हैं।

 

Categorized in: