आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद

अंबिकापुर। मनिहारी के थोक व फुटकर कारोबारी के दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान बरामद करने में पुलिस सफल हुई है।

केदारपुर मिशन अस्पताल के पास रहने वाले आकाश कुमार हर्षवानी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गुदरी बाजार स्थित अपने दुकान को प्रतिदिन की भांति शाम को बंद करके वे अपने घर चले गए थे। छह सितंबर को सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर व ताला टूटा है। दुकान पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अंदर सामान बिखरा है। सामान का मिलान करने पर आर्टिफिसियल पायल, बिछिया, मानीटर एवं काउंटर में रखा तीन हजार रुपये नगद सहित कुल 79,900 रुपये का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी किया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 457, 380, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

संयुक्त पुलिस टीम आरोपियों के संबंध में तकनीकि जानकारी प्राप्त की। आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस टीम पकड़ी और पूछताछ की तो पुस्तक दास पिता लब्दू दास 22 वर्ष निवासी बाजारडांड महेशपुर थाना सीतापुर ने अपने साथी वेद सिंह पिता धरमदेव 20 वर्ष निवासी मंगारी जूनापारा एवं विधि से संघर्षरत बालक के साथ घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर मनिहारी दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, उप निरीक्षक अलंगो दास, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, विवेक पांडेय, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, प्रधान आरक्षक गणेश कदम, प्रधान आरक्षक सरके खेस, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, ब्रिजेश राय, संजीव चौबे, विकास सिंह, राहुल सिंह, ऋषभ सिंह, राजकुमार यादव, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: