ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में निवेशक वेंचर हाइवे ने अपनी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 3.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर बेच दी है। वेंचर हाइवे को इस सौदे में 50 गुना मुनाफा मिला है। वेंचर हाइवे ने एक बयान में कहा कि उसने हाल ही में मीशो में अपनी आंशिक हिस्सेदारी वेस्टब्रिज कैपिटल को बेच दी है। कंपनी ने कहा कि सौदे से वेंचर हाइवे को मीशो में अपने निवेश का 50 गुना से अधिक मुनाफा मिला।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

सूत्रों के अनुसार वेंचर हाइवे ने मीशो में अपनी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 3.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर बेची। कंपनी ने हालांकि इस बिक्री से मिली राशि का उल्लेख नहीं किया। बता दें कि वेंचर हाइवे ने मीशो की शुरुआत में इसमें निवेश किया था।

वेस्टब्रिज कैपिटल के बारे में: मीशो में हिस्सेदारी खरीदने वाली कंपनी वेस्टब्रिज कैपिटल के को-फाउंडर संदीप सिंघल ने कहा कि हम भारतीय उपभोक्ताओं के बड़े आधार को बेहतर मूल्य प्रदान करने पर मीशो के मजबूत फोकस से बहुत प्रभावित हैं। निवेश फर्म वेस्टब्रिज कैपिटल वर्तमान में भारत और मॉरीशस में निवेश फंडों में 7.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की पूंजी का प्रबंधन कर रही है। वेस्टब्रिज ने 150 से अधिक कंपनियों में निवेश का नेतृत्व किया है।

Categorized in: