5G फोन खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो यह हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं। इस समय Amazon और Flipkart, दोनों ही दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सेल चल रही है और सेल में तीन ऐसे फोन हैं, जो 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं। सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर आप इनकी कीमत को और कम कर सकते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

Amazon Sale पर सबसे सस्ते 5G फोन

Lava Blaze 5G
अमेजन पर फोन 9,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी 14,999 रुपये है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 1000 रुपय तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी। फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है। फोन में 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे रैम 7GB तक बढ़ जाती है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 8 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

itel P55 5G
अमेजन पर फोन 9,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी 13,499 रुपये है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 1000 रुपय तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी। फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है। फोन में 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे रैम 12GB तक बढ़ जाती है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का एआई डुअल रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 10 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का कहना है कि 30 मिनट में 70 फीसदी चार्ज हो जाता है।

Flipkart Sale पर सबसे सस्ते 5G फोन

POCO M6 Pro 5G
फ्लिपकार्ट पर फोन 9,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी 14,999 रुपये है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 1500 रुपय तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 8,499 रुपये हो जाएगी। फोन में 6.79 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल डुअल रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 10 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है।

Categorized in: