अंबिकापुर। दुष्कर्म के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने 06 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसका परिचय अनुराग लहरे नामक युवक से हुआ था, जो खुद को बैंगलोर का निवासी होना बताया था। जान-पहचान होने के बाद वह मोबाइल सेे बातचीत करता था। 07 दिसम्बर 2024 को अनुराग फोन करके उसे जरुरी काम होने की बात कहकर बस स्टैंड अंबिकापुर में बुलाया और यहां से उसे एक होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसका अश्लील फोटो, विडियो बनाकर अपने मोबाइल में रखा था, जिसे वायरल कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
पीड़िता का कथन लेकर पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अनुराग कुमार लहरे पिता हीरालाल लहरे 24 वर्ष को पकड़ा और पूछताछ की तो वह अपना ठिकाना विद्याडीह टांगर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर बताया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बस स्टैंड से पीड़िता को होटल ले जाकर जबरन दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को तोड़ देना बताया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह व संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अनिल सिंह, साइबर टीम से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक नितिन सिन्हा सक्रिय रहे।

Categorized in: