अंबिकापुर। धारदार गड़ासा लेकर राहगीरों के बीच भयादोहन उत्पन्न कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुलिस चैकी रघुनाथपुर के एनएच सड़कपारा की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर चैकी पुलिस को 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सड़कपारा एनएच 43 में आनन्द विश्वकर्मा नामक एक युवक दोनों हाथ में लोहे का धारदार गड़ासा लेकर लहराते हुए सार्वजनिक स्थल पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक दीनानाथ मझवार थाने से आरक्षक राकेश, बहादुर एक्का एवं भूपेन्द्र सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, यहां आनन्द विश्वकर्मा दोनों हाथ में गड़ासा लेकर लहराते हुए मिला, जिससे आने-जाने वाले भयभीत हो रहे थे। गंभीर अपराध घटित करने की मंशा रखे आनन्द विश्वकर्मा पिता केदारनाथ विश्वकर्मा 26 वर्ष निवासी रघुनाथपुर सड़कपारा को घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़ा और 2 लोहे का गड़ासा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Categorized in: