0 महिला प्रकोष्ठ की प्रतिमा जिलाध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योति साधना नियुक्त की गई जिला सचिव
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ आर. एस. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को फेडरेशन की बैठक आहूत की गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू ने बताया कि फेडरेशन विभिन्न संगठनों का ससक्त समूह है,जो कर्मचारी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहता है।पदाधिकारी व सदस्य किसी भी संगठन की धुरी होते हैं।संघ को मजबूती व सुचारू रूप से संचालन के लिए बैठक में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती ज्योति साधना श्रीवास्तव  जिला सचिव, अडिय शर्मा कोषाध्यक्ष,  अनुरंजन देव, सचिन त्रिपाठी, निर्मल भट्टाचार्य, विजय साहू,मनीष दीपक साहू, महेश पैकरा, गोपाल विश्वकर्मा व आदेश रवि को उप संयोजक, रमेश राजवाड़े व राधेश्याम साहू को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा गया।बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए जिला संयोजक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने सुझाव दिए। बैठक में नवनियुक्त जिला सचिव ज्योति साधना श्रीवास्तव के जन्मदिन को सभी साथियों ने  केक काटकर मनाया। जिला महासचिव इकबाल अंसारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति में संगठनो द्वारा दिये गए मांग व सुझाव पर की गई कार्यवाही, दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण के संबंध मे शीघ्र ही फेडरेशन का प्रतिनिमण्डल उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक में समस्त पदाधिकारियों के साथ प्रदेश लिपिक संघ के जिला सचिव सुरेश भारती , जिला सचिव प्रशांत दुबे, ब्लॉक संयोजक प्रतापपुर राजकुमार सिंह, ब्लॉक संयोजक प्रेमनगर कमलेश यादव,ब्लॉक संयोजक ओड़गी प्रदीप सिंह ,ब्लॉक संयोजक भैयाथान सतीश प्रताप सिंह सहित  रवि प्रसाद  जिला महामंत्री स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,दिव्या सिंह, मयंका राजवाड़े , बबीता नेताम नर्सिंग ऑफिसर, एनी मंजू जिला अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ नर्सेस एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: