प्रेमनगर प्रखंड के मतदान केन्द्र क्रमांक 03, पंचायत भवन रघुनाथपुर में लगी थी ड्यूटी

अंबिकापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण में ड्यूटी के दौरान सूरजपुर जिला के विकासखण्ड प्रेमनगर अंतर्गत शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात आरक्षक आरक्षक से वर्दी का कॉर खींचकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करके जांच में लिया है।

पुलिस चैकी मोहरसोप थाना चांदनी में आरक्षक के पद पर पदस्थ सोनू सिंह ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण में विकासखंड प्रेमनगर में मतदान केन्द्र क्रमांक 03 पंचायत भवन रघुनाथपुर में मतदान के मौके पर लगी ड्यूटी के दौरान 20 फरवरी को सुबह करीब 07.30 बजे ग्राम रघुनाथपुर का खिलेश्वर प्रजापति आया और पोलिंग बूथ में गालीगलौज करने लगा। इसे गालीगलौज करने से मना करने और लाइन में लगने के लिए कहने पर वह शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उसके साथ गालीगलौज करते हुए झपट्टा मारकर तू मेरा अधिकारी है कहते हुए वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और खींचातानी करते हुए शर्ट का बटन और नेम प्लेट तोड़ दिया। मतदान दल व पीठासीन अधिकारी अघनु राम पैकरा सहित मतदान करने वाले उक्त व्यक्ति की हरकत से दहशत में आ गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 214, 296 व 351(2) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: