पीएचई विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार

अंबिकापुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड अंबिकापुर से संबंधित एक प्रकरण में शिकायतकर्ता रजनीकांत ने कलेक्टर कार्यालय, सरगुजा में उपस्थित होकर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने पूर्व में दिए गए आवेदन एवं मीडिया के माध्यम से प्रसारित जानकारी को लेकर अपनी त्रुटि स्वीकार की है।
रजनीकांत ने अपने लिखित निवेदन में स्पष्ट किया है कि वे विभाग में ठेकेदार के रूप में अनुबंधित नहीं हैं। बहकावे में आकर उन्होंने विभाग के विरुद्ध गलत आवेदन प्रस्तुत किया एवं मीडिया में भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने उक्त कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन भी दिया है।
उक्त प्रकरण में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था, जिसे अब स्वयं शिकायतकर्ता द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर द्वारा आमजन एवं मीडिया से सत्य तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

Categorized in: