अंबिकापुर। बतौली थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए नाबालिग को दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बतौली के मर्ग क्रमांक 05/26 धारा 194 बीएनएसएस की मर्ग डायरी जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी उमेश कुमार यादव 24 वर्ष निवासी मुर्ताडांड चिपरकाया के द्वारा नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया, जिससे प्रताड़ित होकर वह आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी उमेश यादव के खिलाफ थाना बतौली में धारा 65(1), 64(2)(एम), 107 बी.एन.एस., 4,6 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(1) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी उमेश कुमार यादव पिता राजाराम को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेजने का आदेश प्राप्त हुआ। कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, अनूप कुजूर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, राजू कुजूर, जोगी बड़ा, भगलू राम, गजानंद पैकरा, संतोष बरवा सक्रिय रहे।

 

 

Categorized in: