अंबिकापुर। बतौली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देते हुए घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी ने 15 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की 14 मार्च को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना बतौली में धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज करके पुलिस अग्रिम विवेचना कार्रवाई कर रही थी।

विवेचना दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को रैरुमाखुर्द धरमजयगढ़ से बरामद किया और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी सलीम पिता दिनेश 18 वर्ष, निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द प्यार-मोहब्बत और शादी करने का झांसा देकर उसको भगा ले गया था, और जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ के बाद गिरफ्तार करके धारा 64(2)(एम), 65, 69 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता व नारायण मरावी, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, जोगी बड़ा, भगलू राम, संतोष बरवा, सुभाष सक्रिय रहे।

 

Categorized in: