पुलिस ने 07 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, 06 दोपहिया वाहन और 10 बोरा कोयला जब्त

अंबिकापुर। लखनपुर थाना पुलिस ने संदिग्ध रूप से अमेरा खदान में प्रवेश करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 06 दोपहिया वाहन एवं 10 बोरा कोयला जप्त किया है। पुलिस टीम ने संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए इन्हें गिरफ्तार किया और बाउंडओवर की कार्रवाई की। कोयले की अवैध तस्करी रोकने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगुरा यादवपारा का नन्दलाल पिता स्व. इन्दर राम 35 वर्ष, गुलाब राजवाड़े पिता जयपाल 32 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर, संजय यादव पिता बहादुर यादव 18 वर्ष निवासी जमगला, तेजू राजवाड़े पिता स्व. दिलोस राजवाड़े 36 वर्ष निवासी गणेशपुर, प्रेम कुमार पिता अमर साय राजवाड़े 23 वर्ष निवासी गणेशपुर, महेश्वर राम पिता चांदी राम 25 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर व सतेन्द्र कुमार पिता सुखसाय राजवाड़े 40 वर्ष निवासी ग्राम मुड़सा थाना गांधीनगर 29 जनवरी को सुबह अमेरा खदान में संदिग्ध अवस्था में पहुंचे थे। खदान प्रबंधन व स्टाफ के द्वारा कोयला खदान परिसर में क्या कर रहे हो कहकर पूछताछ किया गया तो सभी पुलिस की उपस्थिति में ही विवाद करने लगे। खदान प्रबंधन की सूचना पर थाना लखनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तस्दीक की तो सभी पुलिस की उपस्थिति में ही खदान प्रबंधन के लोगों से विवाद करते हुए धमकी देकर मारपीट करने पर आमादा होने लगे। पुलिस ने इन्हें काफी समझाने का प्रयास किया किन्तु ये संज्ञेय अपराध घटित करने बार-बार अग्रसर हो रहे थे। संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत इन्हें गिरफ्तार किया और धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस का इस्तगासा पेश किया है। पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से 06 दोपहिया वाहन एवं 10 बोरा कोयला कुल 03 लाख रुपये का संपत्ति जप्त किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, सुरजीत कोरी, आरक्षक राकेश एक्का, दाराठ राजवाड़े, जितेंद्र सांडिल्य, पैमाशी राम, श्याम सुन्दर, जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

 

Categorized in: