रायपुर। रायपुर के इंद्रप्रस्थ एरिया में सूटकेस मर्डर केस मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अहम खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना को अंजाम देने के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है। उन्हें लाने के लिये रायपुर से पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। गिरफ्तार दंपती की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के रुप में हुई है, जो रिटायर्ड एएसआई के बहू-बेटे बताये जा रहे हैं। हालांकि मामले का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। आरोपियों के साथ अन्य संदेहियों की भी पड़ताल में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं। आरोपी पेशे से वकील बताये जा रहे हैं। मामले में पैसे की लेन-देन को लेकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों को जल्द ही रायपुर लाया जायेगा। इसके बाद पूरी तरह से मामले का खुलासा किया जायेगा। मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंद्रप्रस्थ फेस -दो में किराये में रूम लेकर रह रहे थे। पूर्व नियोजित प्लान के हिसाब से हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गये। जहां पर दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है।

जानें क्या था मामला
आरोपियों ने पहले युवक की धारदार हथियार से गला रेता फिर हाथ, पैर को रस्सी से बांधकर लाल सूटकेस में भर दिया। उसके ऊपर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया। इसके बाद सूटकेस को टीन के पेटी में भरकर वंडरलैंड के पास सुनसान एरिया में फेंक दिया। जब लाश से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू की। बताया जाता है कि लाश करीब चार से पांच दिन पुरानी है। मृतक युवक की शिनाख्त किशोर पैकरा के रूप में हुई है।

बिगड़ रही कानून व्यवस्था’
मामले में राजनीति भी होने लगी है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। हम विपक्ष में रहकर जनता की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा केवल बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में यूपी के मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दी थी।

Categorized in: