रामानुजनगर। बीती रात प्रेमनगर में बिरंची बाबा मंदिर के पास झाड़ियों के बीच तेंदुए की धमक से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बाद विभागीय अमला पहुंच कर रात से ही तेंदुए के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

रविवार को रात्रि करीब साढ़े सात बजे प्रेमनगर में बिरंची बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में छिपते हुए तेंदुआ देखा गया। वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचते ही तेंदुआ झाड़ियों के बीच छिप गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त तेंदुआ मादा थी और शरीर से प्रेगनेंट नजर आ रही थी। ज़हां तेंदुआ नजर आया वह वन क्षेत्र वन विकास निगम के अंतर्गत आता है। वन विभाग द्वारा संभावना जताई जा रही है कि भगवानपुर से होते हुए तेंदुआ उदयपुर की ओर मूव कर सकता है। विभाग द्वारा क्षेत्र के गांवों में एहतियाती अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Categorized in: