अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की जांच कर रही एसआईटी भी उस शख्स का पता नहीं लगा सकी जिसको देखकर अतीक ने हत्या से ठीक पहले सिर हिलाया था। एक बार फिर ये सवाल न्यायिक आयोग के सामने आ सकता है। न्यायिक आयोग की हर बिंदु पर नजर है। एसआईटी और प्रत्यक्षदर्शियों से इस प्रकरण में सवाल जवाब हो सकता है।

15 अप्रैल को धूमनगंज पुलिस अतीक और अशरफ का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई थी। वीडियो फुटेज को देखने से पता चलता है कि धूमनगंज पुलिस कॉल्विन अस्पताल के गेट पर गाड़ी रोकती है। अतीक पुलिस जीप से नीचे उतरता है। उतरने से पहले अतीक का एक पैर गाड़ी में था। वह जीप के सहारे खड़ा था। तभी उसकी नजर अस्पताल की ओर गई। जीप पर खड़े होकर अतीक अहमद ने करीब चार सेकेंड तक उस शख्स को देखा। इसके बाद सिर हिलाया और फिर गाड़ी से नीचे उतरा। अब सवाल यह है कि वह व्यक्ति कौन था, जिसको देखकर अतीक ने सिर हिलाया।

एसआईटी ने जांच शुरू की तो लगा कि इस सवाल का जवाब मिल जाएगा, लेकिन हत्या के एक महीने बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं है। एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से मदद नहीं मिली और न ही ही दुकानदारों ने जानकारी दी।

Categorized in: