दो आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई के बाद इस्तगासा न्यायालय में किया गया पेश

अंबिकापुर। जुआ खेलने एवं खेलवाने की शिकायत पर दो लोगों के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, और 05 दोपहिया वाहन जप्त किया है। पुलिस को बाहर से जुआरियों को बुलाकर जुआ खेलवाने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर अंतर्गत ग्राम फतेहपुर सुखरी नाला के पास एवं अन्य जगहों पर जुआ खेलने एवं खेलवाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने जुआ खेलने के संभावित स्थल पर रेड कार्रवाई की, तो पुलिस टीम को दूर से आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने मौके से 05 दोपहिया वाहन जप्त किया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मामले मे कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने एवं खेलवाने की शिकायत पर 02 अनावेदक रविकांत जायसवाल पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल 39 वर्ष व दिवाकर तिवारी पिता कृष्णा तिवारी 33 साल, दोनों निवासी बौरीपारा शिकारी रोड के विरुद्ध 170/126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्रवाई करके इस्तगासा न्यायालय में पेश किया है। जुआ एक्ट के मामलों में पुलिस टीम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए

हैं।

Categorized in: