Samsung और Oppo में हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F34 5G और Oppo A58 4G की। अगर आप इन दोनों फोन के बीच कंफ्यूज हो रहे हैं तो यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन का डिटेल कंपेरिजन करके बता रहे हैं। आप भी जानिए किस फोन में कितना दम है। बता दें कि ओप्पो ने भारत में 8 अगस्त को Oppo A58 4G फोन लॉन्च किया था। जबकि, Samsung Galaxy F34 5G फोन को कंपनी ने एक दिन पहले यानी 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया था। चलिए जानते हैं डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के मामले में कौन बेहतर है…

Samsung Galaxy F34 5G दो वेरिएंट में आता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। फोन दो कलर इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन में आता है। ओप्पो ने Oppo A58 4G का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है और इसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसे दो कलर – ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy F34 5G फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.46 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। जबकि Oppo A58 4G फोन में 6.72-इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 680 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

प्रोसेसर
Galaxy F34 5G में इन-हाउस ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Oppo A58 4G में स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर के साथ माली G52 MC2 जीपीयू मिलता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ओएस पर चलते हैं। Oppo A58 4G कलरओएस 13.1 के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी F34 5G वन यूआई 5.1 पर चलता है।

Categorized in: