केंद्रीय असेसमेंट टीम ने जांच के बाद दिया 94.86 प्रतिशत अंक
भटगांव। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने के साथ-साथ समुदाय के सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार हो सके। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका अघिना राज्य का नंबर वन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना। केंद्रीय असेसमेंट टीम के द्वारा इस स्वास्थ्य केन्द्र को 94.86 प्रतिशत अंक दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है।
सूरजपुर के जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केडी पैकरा को पैकरा को दिए हैं। इनके निर्देशन और मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप जिला सलाहकार शुभम श्रीवास्तव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी कंचन जायसवाल के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सलका अघिना को एनक्यूएएस ने 94.86 प्रतिशत अंक दिया है। एनक्यूएएस की केंद्रीय टीम आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका अघिना की जांच निर्धारित बिंदुओं के तहत की थी। जांच के दौरान मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मानक अनुरूप ठीक व्यवस्था पाई गई। अस्पताल में स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, साफ-सुथरा शौचालय, अस्पताल में सुविधाओं का डिस्प्ले, इमरजेंसी सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया जो मानक के अनुरूप मिला। समुचित व्यवस्था को देखते हुए नेशनल लेवल के मानक को पूरा करने वाले अस्पतालों की श्रेणी में इसे लेकर इनक्वास अवार्ड से नवाजा गया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रविकरण सिंह ने बताया कि डॉ. अनिल शर्मा व पीएचसी/सेक्टर के सभी स्टॉफ की मेहनत व लगन से इस मुकाम को हासिल करने में सफलता मिली है। एनक्यूएएस के ब्लॉक नोडल टीम तोपान सिंह दायमा, मीना राजवाड़े, कमलेश सोनी, सुशीला प्रधान, मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया व आम जानता का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा है।

Categorized in: