अतिथियों ने किया बच्चो का उत्सवर्धन

प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन
रामानुजगंज
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में संचालित साई बाबा पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा नवमी तक के विद्यार्थी भाग लिए मेले के आयोजन करने का उद्देश्य स्कूल में बच्चों को आत्मनिर्भरता की सीख देना है। बच्चों ने अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ और खेल खिलौने सहित अन्य प्रकार की दुकान लगाई और सामानों की बिक्री की। शिक्षकों ने बाल मेले में हर स्टॉल पर पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डायरेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि
बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें बढ़-चड़ कर भाग लिया। हमने कुल 25 स्टॉल लगवाई थी जिसमें बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाए। स्टॉल पर साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखा गया है, इसके साथ खाद्य पदार्थों की कीमत ज्यादा नहीं रखी गई थी। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन शिक्षकों एवं अतिथियों के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अरुण कुमार केशरी,शर्मिला गुप्ता,शैलेष कुमार गुप्ता,एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश झा,डॉ.राकेश गुप्ता सहित अभिभावक गण एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे।

Categorized in: