राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
बलरामपुर जिले के झारखंड सीमा से लगे चुनचुना पुंदाग क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों का आमदरफ्त सुनने को मिला है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले ही नक्सलियों ने इलाके में लाल बैनर लगाकर पुलिस और वन विभाग को सख्त चेतावनी दी है बैनर में नक्सलियों ने पुलिस को दलाल बताते हुए होश में आने की चेतावनी लिखी है इसके साथ ही, “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लिखे गए हैं वहीं, वन विभाग को भी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जल जंगल, जमीन हमारा है इसलिए जंगल कटाई और सड़क निर्माण कार्य बंद किए जाएं
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की, इस तरह के बैनर दो से तीन स्थानों पर लगाए गए हैं हालांकि इस मामले पर पुलिस प्रशासन शरारती तत्वों का हाथ होना बता रही है पुलिस ने अभी बताया की पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की जांच में जुट गई है नक्सल प्रभावित इलाकों में पंचायत चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों चुनौती बन सकती है
आपको बता दे की सामरी थाना क्षेत्र के चुनचुना- पुनदाग जो काफी बीहड़ एरिया है इस छेत्र को अति नक्सली क्षेत्र का तमगा लगा हुआ है.. आए दिन झारखंड की सीमा लांघ कर नक्सली ईश क्षेत्र में प्रवेश करते हैं और अपनी मौजूदगी को दर्शाते रहते हैं.. बरहाल चुनाव से ठीक पहले नक्सली बैनर मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है तो वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होना बता रहे है.. फिलहाल इस घटना के बाद अपनी सतर्कता बढ़ा दी है..

Categorized in: