अंबिकापुर। मोबाइल गायब होने के बाद फोन पे के माध्यम से 2 लाख 43 हजार दो रुपये बैंक खाते से आहरण करने के मामले में व्यवसायी की ओर से की गई शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और जांच, कार्रवाई कर रही है।
पुराना बस स्टैण्ड के पास राहुल हार्डवेयर नामक दुकान का संचालक करने वाले धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया है कि 13 सितम्बर को रात करीब 8.15 बजे उनका वन-प्लस कंपनी का मोबाइल फोन गायब हो गया, जिससे वे कोटेक महिन्द्रा बैंक व एचडीएफसी बैंक के खाता का ऑनलाइन संचालन करते थे। मोबाइल में फोन पे उन्होंने चालू किया था। उन्होंने पुराना बस स्टैण्ड में माया लॉज के आसपास कहीं मोबाइल गिरने की संभावना व्यक्त की है। मोबाइल गायब होने के बाद उन्होंने उसी नम्बर का दूसरा सिम निकलवाया था, जिसे 15 सितम्बर को चालू करने पर दोनों बैंक खाते से पैसा आहरण होने का मैसेज आने लगा। व्यवसायी ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल फोन में चालू फोन पे के माध्यम से 2 लाख 43 हजार 2 रुपये किस्तों में फोन पे के माध्यम से कई लोगों के फोन पे में ट्रांसफर करने की जानकारी पुलिस को दी है। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: