अटल चौक में मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत
बलरामपुर। जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के आगमन पर नगरवासियों ने अटल चौक में उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मंत्री नेताम के प्रति आभार प्रकट किया।
नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों को गति मिलने से नगर में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से बलरामपुर को 19 करोड़ 91 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की विकास सौगात प्राप्त हुई है, जिससे शहर में खुशहाली और उम्मीद का माहौल है। प्राप्त सौगातों में मांगलिक भवन, सेंट्रल लाइब्रेरी, रीडिंग ज़ोन, 250 मीटर नालंदा परिसर, विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अधूरा स्टेडियम और टाउन हॉल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात मिली है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर को और मजबूती मिलेगी, जनता को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा वे नगर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनता के सहयोग से बलरामपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किसी प्रकार का कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने नगरवासियों से अपील की, वे मिलकर नगर को सुंदर और समृद्ध बनाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव, व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता, गोपाल मिश्रा, मंटू गुप्ता, गौतम सिंह, राकेश सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, योगेश गुप्ता, विनय यादव, सेवक राम एक्का सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Categorized in: