अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थिया ने पुलिस को बताया था कि उसका जानपहचान पूर्व में ग्राम पनसरा थाना वाड्रफनगर निवासी सरोज कुमार मारकण्डे से हुआ था। पहचान होने के बाद मोबाइल से दोनों बातचीत करते थे और वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। वर्ष 2015 के माह अगस्त में आरोपी उसके किराए के कमरे में आया और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी वर्ष 2023 तक उसके साथ अवैध संबंध बनाया, बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 (2) एन भादवि एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी सरोज कुमार मारकण्डे 38 वर्ष निवासी पनसरा वाड्रफनगर जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर ली। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक कुश सोनी, सुरेश गुप्ता शामिल रहे।

Categorized in: