अंबिकापुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध शराब बिक्री के मामले में धौरपुर पुलिस टीम ने 01 प्रकरण दर्ज कर आरोपी से 4.5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक गश्त में निकली थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने शराब भट्टी रोड भगवानपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले अभिषेक केरकेट्टा 21 वर्ष निवासी बहेटारांगी थाना पत्थलगांव, अरमान एक्का 25 वर्ष निवासी पत्थलगांव चिड़रापारा जिला जशपुर, विजय सिंह 38 वर्ष निवासी गांधीनगर, दीपक आन्डिल्य 26 वर्ष निवासी मानपुर प्रतापपुर व भोलू रावत 23 वर्ष निवासी गांधीनगर के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है। थाना धौरपुर पुलिस टीम ने अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में तेजराम 50 वर्ष निवासी जमीरा डांडपारा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया, इसकी कीमत लगभग 450 रुपये है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक ललन सिंह, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक पवन यादव, अजय मिश्रा, सुशील मिंज, सैनाथ लकड़ा, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Categorized in: