दोस्तों आपको बता दे की Xiaomi अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए काफी मशहूर है। कंपनी हर रेंज में फोन पेश करती है और खास बात यह है कि कंपनी ने अपने कुछ बेहतरीन फोन को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। Redmi Note 12 5G को बेहद सस्ते में घर लाया जा सकता है, इसकी जानकारी mi.com की आधिकारिक साइट से मिली है। साइट के डायरेक्ट बैनर के मुताबिक Redmi Note 12 5G को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है।

Redmi Note 12 5G

खास बात यह है कि खरीदारी पर ग्राहकों को एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के तहत 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही अगर आपके पास पुराना Redmi या Xiaomi फोन है तो आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,500 रुपये की छूट भी मिलेगी। इस फोन की खास बात इसका सुपर कैमरा है।

 

फीचर्स के तौर पर Xiaomi Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले अधिकतम 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

कैमरे की बात करें तो यूजर्स को Redmi Note 12 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कहा जा रहा है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर शामिल है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 12 5G फोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है। रेडमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर मौजूद है।

पावर के लिए Redmi Note 12 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट पावर के साथ आती है। फोन का साइज 165.88×76.21×7.98 मिमी और वजन 188 ग्राम है। फोन में IP53 रेटिंग मिलती है। लुक के मामले में फोन बेहद खूबसूरत है।

Disclaimer :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सभी को Redmi Note 12 5G के बारे में जानकारी दी गई है।  इंटरनेट के माध्यम से कई आर्टिकल को देखने के बाद आज के इस आर्टिकल में वह सारी जानकारी दी गई है।  हालांकि कीमत हर शहर में ऊपर-नीचे देखी जा सकती है, आप एक बार चेक कर सकते हैं। यदि इस आर्टिकल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो यह वेबसाइट किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी।

Categorized in: