Amazon ने घोषणा की है कि उसकी प्राइम डे 2023 सेल 15 जुलाई और 16 जुलाई को होगी। हर साल की तरह, इस साल भी इस सेल में ढ़ेरों ऑफ़र और डिस्काउंट की बाढ़ आने वाली है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो ये सेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इस सेल में बजट स्मार्टफ़ोन को बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं की अभी इन स्मार्टफोन पर अमेजन कितने की छूट दे रहा है जिससे की आप सेल आते ही तुरंत जान सकें की फोन की कीमत सेल से पहले कितनी थी और सेल में कितनी है।

किफायती और बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट 
1. Redmi A2 
रेडमी A2 का 2GB रैम वैरिएंट अमेजन पर 34% डिस्काउंट के बाद 5,899 रुपये में मिल रहा है। Redmi A2 Mediatek Helio G36 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। डिस्प्ले साइज़ 6.52 इंच का है।

2. Realme Narzo N53
अमेजन पर ये फोन अभी 15% डिस्काउंट पर है जिसके बाद इसकी कीमत 10,999 रुपये हो गई है। Realme Narzo N53 एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर के साथ Unisoc Tiger T612 प्रोसेसर होता है। 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग है। फोन में 50MP का कैमरा है।

3. itel S23 
आईटेल S23 का 8GB रैम फोन अमेजन पर अभी 19% डिस्काउंट के बाद 8,899 में उपलब्ध है। फोन में आपको 6.6-इंच की स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, USB-C पोर्ट और 50MP कैमरा है।

Categorized in: