महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

अंबिकापुर। शराब बनाने बेचने के आरोप में पुलिस ने विशनपुर निवासी एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करते हुए पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जबकि महिला के घर से शराब भी जब्त नहीं हुआ था। महिला व उसके पति ने थाने लाकर दोनों के साथ मारपीट करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। दोनों को छोड़ने के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये भी लिए। पीड़ित महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय अंबिकापुर पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक दशमेत पैकरा पति सुकुल राम 50 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर की रहने वाली है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर उसने बताया कि बीते 21 जून को थाना उदयपुर के पुलिस कर्मचारी संतोष गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी उसके घर में आए और शराब बनाते, बेचते हो कहते हुए महिला आरक्षक एवं संतोष गुप्ता द्वारा हाथ-पैर से मारपीट की गई। पुलिस को उसके घर में शराब नहीं मिला, फिर भी संतोष गुप्ता एवं अन्य दोनों के साथ मारपीट करते हुए थाना ले गए। यहां हम दोनों को छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की गई। महिला का आरोप है कि उसका पुत्र दिनेश पैकरा 30 हजार रुपये घर से लाकर पुलिसकर्मी संतोष गुप्ता को दिया, तब उन्हें छोड़ा गया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर पुलिस कर्मी संतोष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच करेंगे एसडीओपी-एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि महिला व उसके परिवार वाले अवैध शराब बनाने का काम करते हैं। पूर्व में भी आबकारी व पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध कार्रवाई की गई है। घटना दिवस भी उसके पति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई है। महिला ने प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप लगाया है, इस मामले की जांच एसडीओपी अखिलेश कौशिक करेंगे। महिला की शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Categorized in: