Infinix Note 40 सीरीज में एक और धांसू स्मार्टफोन जुड़ने वाला है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक नए स्पेशल एडिशन मॉडल को टीज करना शुरू कर दिया है। नया फोन Infinix Note 40 series Racing Edition है। बता दें कि इंफिनिक्स पहले ही Note 40 सीरीज में लगभग 5 मॉडल (Infinix Note 40, Note 40 5G, Note 40 Pro, Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+) लॉन्च कर चुकी है और अब इस लाइनअप में नया फोन जुड़ने वाला है। खुद कंपनी ने इसका वीडियो टीज किया है। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई जानकारी पर…

infinix note 40 series racing edition

सामने आया Infinix Note 40 Racing Edition का वीडियो
इंफिनिक्स ने अपने एक्स हैंड्ल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपकमिंग इनफिनिक्स नोट 40 सीरीज रेसिंग एडिशन में बैक पैनल पर कस्टम डिजाइन होगा, जिसमें तीन कलर की स्ट्रिप्स होंगी।

टीजर में आइकॉनिक BMW लोगो दिखाया गया है, जिसमें रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में तीन कलर की स्ट्रिप है। इसका मतलब है कि इंफिनिक्स प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ अपनी साझेदारी जारी रखेगी।

फोन के रियर पैनल में ब्लैक लेदर फिनिश पर बीएमडब्ल्यू की ट्राई-कलर लाइट स्ट्रिप के साथ 3D लाइटिंग लेदर तकनीक है। उम्मीद है कि जैसे जैसे इसका लॉन्च नजदीक आएगा, इसके और भी वीडियो सामने आएंगे।
यह डेवलपमेंट Infinix Note 40s को हाल ही में इंडोनेशिया टेलीकॉम और NBTC सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर X6850B के साथ ऑनलाइन देखे जाने के बाद हुआ है। क्या इसी फोन को Infinix Note 40 सीरीज रेसिंग एडिशन के रूप में लॉन्च किया जाएगा, यह देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा। हालांकि, लिस्टिंग से पता चला है कि Infinix Note 40s एक 4G LTE फोन है, इसलिए फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Infinix Note 40S को FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) और ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इनसे पता चला कि इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और ग्लोनास होगा।

Categorized in: