अंबिकापुर। थाना दरिमा पुलिस ने लड़ाई झगड़े से नाराज होकर बड़े भाई की लकड़ी के लुआठी से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने के मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना के प्रयुक्त लकड़ी का लुआठी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक धनीराम कुजूर निवासी पाकजाम, बड़ा दमाली ने 29 जुलाई को थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 28 जुलाई की शाम को वह अपनी पत्नी और छोटे पुत्र संजय कुजूर के साथ आग ताप रहा था, इसी दौरान उसका बडा लडका नईहर साय गांव तरफ से आया और साथ में बैठ गया। इसके बाद वह संजय को बोला कि तुम लोग धान रोपाई में ज्यादा खर्चा नहीं कर रहे हो, खाना-पीने में पैसा खर्चा कर रहे हो। इसके बाद नईहर अपने पिता का गला दबाने लगा, यह देखकर संजय पास ही चूल्हा में जल रहे लकड़ी के लुआठी को लेकर रोज-रोज लड़ाई झगड़ा करते हो, आज तुमको जान से मार दूंगा, कहते हुए अपने बड़े भाई नईहर साय के पीठ और सिर में वार कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी और वह बेहोश हो गया। नईहर को स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट पर थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी और आरोपी संजय कुजूर पिता धनीराम कुजूर 32 वर्ष, निवासी पाकजाम बड़ादमाली को गिरफ्तार करके घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने मृतक नईहर साय के द्वारा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने और पिता से झगड़ा करते हुए उनका गला दबाने से क्षुब्ध होकर लकड़ी के लुआठी से मारपीट करके हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरत लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, आरक्षक अखलेश यादव, आलोक कुजूर, बन्दे केरकेट्टा, नमोश सिंह, रंजीत गुप्ता सक्रिय रहे।

Categorized in: