अंबिकापुर। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गांजा तस्करी के मामले में साइबर सेल और रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 04 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त आई 20 कार, 06 मोबाइल फोन पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी लैलूंगा से गांजा स्थानीय स्तर पर बिक्री करने के लिए लाए थे।

जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को पुलिस चौकी रघुनाथपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आई 20 कार क्रमांक सीजी 10 एएल 8571 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लैलूंगा तरफ से आ रहे हैं और गंगापुर में मुरारी लाल चौबे को बिक्री करेंगे। सूचना पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं संदेहियों को तलाशते गंगापुर मेन रोड में एनएच 43 के किनारे खेत के पास पहुंची, यहां कार के पास 04 व्यक्ति कुछ सामानों का लेन-देन करते दिखाई दिए। इन्हें घेराबंदी करके पुलिस पकड़ी। कार से आए सवार हेमसागर यादव पिता पोरना राम यादव 26 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर, मुड़ापारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़, खीरो यादव पिता सुशील यादव 25 वर्ष निवासी जोरोडाझरिया, चौकी कोलेनझरिया, थाना तुमला जिला जशपुर, भूपेन्द्र यादव पिता लोचन यादव 24 वर्ष निवासी पोतरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ थे, वाहन के पास काले रंग का बैग लेकर मुरारी लाल चौबे पिता तिरथ राज चौबे 35 वर्ष खड़ा था, जो ग्राम गंगापुर, चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा का निवासी है। पुलिस टीम ने संदेह पर कार को चेक किया तो डिक्की में 02 किलोग्राम गांजा मिला, वाहन के पास काले रंग का बैग लेकर खड़े व्यक्ति मुरारी लाल चौबे के बैग में भी 02 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस टीम ने आरोपियों से 04 किलोग्राम गांजा, कार और 06 नग मोबाइल फोन जब्त किया है। गांजा की कीमत 36,000 रुपये और जब्त कार व मोबाइल कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर.एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह व चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, अमन पुरी, विकास मिश्रा, उमेश खुटिया, इजहार अहमद, इदरीश खान, इजहार अहमद, संजीव चौबे सक्रिय रहे।

 

Categorized in: