अंबिकापुर। थाना लखनपुर पुलिस टीम ने स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट तामील करके आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंट, गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने प्रकरण क्रमांक 30/24 धारा 294, 323, 506, 324 भा.द.वि. 3(2) (व्ही-क) एससी, एसटी एक्ट एवं प्रकरण क्रमांक 48/24 धारा 331(6), 296, 351(3), 118(1) बी.एन.एस एवं 3-(2) (व्ही-क) एससी/एसटी एक्ट के मामले मे फरार चल रहे आरोपी टिभु उर्फ़ सजनलाल पिता तेजलाल विश्वकर्मा 24 वर्ष, निवासी पूहपुटरा थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है, आरोपी प्रकरण में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था जिस पर उसके विरुद्ध अलग अलग स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार थाना लखनपुर पुलिस टीम ने 01 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। स्थाई वारंट की तामिली में थाना लखनपुर से निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा, जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

Categorized in: