भारत में मिड साइज एसयूवी की काफी ज्यादा डिमांड है। यही वजह है कि पिछले महीने जून 2023 में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट ने 25,925 यूनिट्स के साथ बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 7.36% की बढ़त हासिल की, लेकिन MoM बिक्री में 6.57% की गिरावट आई। मिड साइज एसयूवी की बात करें तो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा महिंद्रा की कारें बिकीं, क्योंकि महिंद्रा के पास भारतीय ब्रांड के टॉप दो सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहन हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइनअप में XUV700 और स्कॉर्पियो ने मिलकर 14,039 यूनिट्स की बिक्री की और इस सेगमेंट की 54.15% मार्केट पर कब्जा कर लिया।

टॉप पोजिशन पर स्कॉर्पियो

इस सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर स्कॉर्पियो लाइनअप है, जिसमें स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक शामिल हैं। इनकी कुल बिक्री 8,648 यूनिट्स रही। इस जोड़ी ने 764 यूनिट्स की सालाना वृद्धि के साथ 9.69% की ग्रोथ देखी। एक साल पहले इस एसयूवी की 7,884 यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, MoM की बिक्री उतनी अच्छी नहीं थी, क्योंकि इसमें 7.19% की गिरावट आई थी।

स्कॉर्पियो XUV700 की बिक्री

स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक का इस सेगमेंट में 33.36% मार्केट शेयर है। XUV700 की बिक्री 5,391 यूनिट रही और इसमें सालाना आधार पर 10.48% की गिरावट देखी गई। MoM, XUV700 ने 146 यूनिट की वृद्धि के साथ 2.78% की ग्रोथ दर्ज की।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और हेक्टर की बिक्री

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस इस सेगमेंट में सबसे हाल ही में एंट्री करने वालों में से एक है। यह पहले ही 3,275 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर है। हाईक्रॉस की बिक्री मजबूत हो रही है, क्योंकि यह 9.53% MoM वृद्धि दर्शाता है। पिछले महीने हेक्टर और हेक्टर प्लस की कुल मिलाकर 2,170 यूनिट्स बिकीं। संख्या में साल-दर-साल 9.66% और आश्चर्यजनक रूप से 22.50% MoM की गिरावट आई।
वर्तमान में इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.37% है, जो एक महीने पहले 10.09% से कम है।

Hyundai Alcazar की बिक्री

पांचवें स्थान पर पिछले महीने 2,119 यूनिट की बिक्री के साथ Hyundai Alcazar है। भले ही हुंडई ने पिछले साल की तुलना में 6.70% सालाना वृद्धि के साथ अधिक अल्काज़ार सेल की, लेकिन 13.26% MoM सेल्स में गिरावट आई।

हैरियर और सफारी की बिक्री

टाटा ब्रदर्स हैरियर और सफारी एक समय इस सेगमेंट में टॉप पर थे, लेकिन अभी इनकी बिक्री काफी घट गई है। हालांकि, यह अपने नए रूप में लौटने की तैयारी कर रही हैं। टाटा की संयुक्त मिड साइज की एसयूवी की बिक्री 3,703 यूनिट रही, जिसमें हैरियर की 2,040 यूनिट और सफारी की 1,663 यूनिट्स शामिल हैं। हैरियर में सालाना आधार पर 32.34% और MoM में 11.42% की गिरावट देखी गई, जबकि सफारी में सालाना आधार पर 11.02% और MoM में 6.36% की गिरावट दर्ज की गई।

हुंडई टक्सन की बिक्री

हुंडई टक्सन की 263 यूनिट्स बिकीं और यह इस सेगमेंटर में प्रीमियम लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। टक्सन में 30.61% MoM की गिरावट देखी गई। जीप कम्पास ने पिछले महीने टक्सन की तुलना में कम 211 यूनिट्स की बिक्री हासिल कीं। एक साल पहले बेची गई 892 यूनिट् और एक महीने पहले 316 यूनिट्स की तुलना में कम्पास में साल-दर-साल 76.35% की गिरावट और 33.23% MoM की गिरावट देखी गई।

फॉक्सवैगन टाइगुन और Citroen C5 Aircross 

फॉक्सवैगन टाइगुन ने 121.67% सालाना वृद्धि और 22.22% MoM गिरावट के साथ 133 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। वहीं, आखिरी एसयूवी हमारे पास Citroen C5 Aircross है, मात्र जिसकी 12 यूनिट्स बिकी और इसमें साल-दर-साल 29.41% की गिरावट और 100% MoM की वृद्धि देखी गई।

मिड साइज एसयूवी की बिक्री 

कुल मिलाकर मिड साइज की एसयूवी की बिक्री 25,925 यूनिट रही और बिक्री में 7.36% MoM की वृद्धि हुई, जिसमें 1,778 यूनिट की मात्रा में वृद्धि हुई और 6.57% MoM की गिरावट के साथ 1,822 यूनिट की मात्रा में गिरावट आई।

Categorized in: