Paytm Q2 Result 2023: डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम (Paytm Share Price) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही है। इस दौरान पेटीएम का रेवन्यू 2519 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1914 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 32 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। बता दें, ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ पेटीएम के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

292 करोड़ रुपये हुआ घाटा

विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली कंपनी का घाटा सितंबर तिमाही के दौरान 292 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले साल के इसी तिमाही की तुलना में 49 प्रतिशत कम है। बता दें, बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का लॉस 572 करोड़ रुपये का रहा था।

लोन सेक्शन से मिली गुड न्यूज

सितंबर तिमाही में कंपनी के लोन सेक्शन से अच्छी खबर आई है। इस फिनटेक कंपनी ने जुलाई से सितंबर 2023 के दौरान 16,211 करोड़ रुपये का लोन दिया है। जोकि सालाना आधार पर 122 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कंपनी के मर्चेंट सब्सक्रिप्शन में 14 लाख का इजाफा देखने को मिला है।

बता दें, सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस ₹232 करोड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर ये निगेटिव 538 करोड़ रुपये का था।

6 महीने में 50% का रिटर्न

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 987.35 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले इस स्टॉक को खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 50% का फायदा हो चुका है।

Paytm Q2 Result 2023: डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम (Paytm Share Price) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही है। इस दौरान पेटीएम का रेवन्यू 2519 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1914 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 32 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। बता दें, ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ पेटीएम के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

292 करोड़ रुपये हुआ घाटा

विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली कंपनी का घाटा सितंबर तिमाही के दौरान 292 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले साल के इसी तिमाही की तुलना में 49 प्रतिशत कम है। बता दें, बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का लॉस 572 करोड़ रुपये का रहा था।

लोन सेक्शन से मिली गुड न्यूज

सितंबर तिमाही में कंपनी के लोन सेक्शन से अच्छी खबर आई है। इस फिनटेक कंपनी ने जुलाई से सितंबर 2023 के दौरान 16,211 करोड़ रुपये का लोन दिया है। जोकि सालाना आधार पर 122 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कंपनी के मर्चेंट सब्सक्रिप्शन में 14 लाख का इजाफा देखने को मिला है।

बता दें, सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस ₹232 करोड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर ये निगेटिव 538 करोड़ रुपये का था।

6 महीने में 50% का रिटर्न

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 987.35 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले इस स्टॉक को खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 50% का फायदा हो चुका है।

Categorized in: